English Pronunciation Rules in Hindi

 


English Grammar में हम सभी जानते हैं की 26 letters होते हैं और इनमे A , E, I, O ,U पांच Vowels और 21 Consonants  होते हैं। इनमें से Vowels वे words है जो अन्य शब्दों को Sound देने में सहायता करते हैं। अर्थात vowels अपने को भी और Consonants को भी Sounds प्रदान करते हैं। 


हर कोई विद्यार्थी के मन में ये सवाल होता है कि वे कौन से प्रोनन्सिएशन (Pronunciation) रूल्स हैं जिसमें "C" को  "क" से प्रोनोन्स किया जाता है या फिर "स" से प्रोनोन्स किया जाता है। इससे पहले बता दें कि वैसे तो English Letters की Pronunciation Phonetics पर ज्यादातर निर्भर करती है। फिर भी किन परिस्थितयों में Pronunciation कैसे होती है इसकी कोशिश "Grammar Pustak" के माधयम से आज हम आपको ये बताने की कोशिश करेंगे। 


इस पोस्ट में English में Vowels a, e, i, o, u के Pronunciation Rules दिए गए हैं और दूसरी पोस्ट में Consonants के pronunciation रूल्स दिए हैं और अंत में चार्ट भी दिया गया है।  




 


 


English Pronunciation Rules in Hindi


 

Pronunciation (उच्चारण ) of Vowels a, e, i, o, u in Hindi

 


English Grammar में पांच किस्म के vowels होते है। इन vowels का काम होता है सभी Letters को आवाज़ प्रदान करना। यहां पर हम English word में a, e, i o ,u का उच्चारण कैसे क्या जाता है ये सीखेंगे। 


 


 Vowel  " a " Pronunciation Rules in Hindi प्रननसिएशन Rules "A"


 


A के प्रमुख (Pronunciation) उच्चारण - अ, आ, ऑ, ए, ऐ से होता है आईये जानते हैं किन परिस्थितियों में  "A" का उच्चारण अ, आ, ऑ, ए, ऐ में होता है। 




A :- उच्चारण के नियम 


 A -  A का  प्रननसिएशन  "अ"  से 


Rule :- "A"  का उच्चारण "अ" से तब होता है जब कोई भी शब्द एक प्रॉपर नाउन हो या फिर दूसरे शब्दों में किसी का नाम हो और शब्द या नाम के पहले A का प्रयोग होना चाहिए। For Examples


 


Amrik - अमरीक , Anamika -अनामिका, Amrjit - अमरजीत, Aniket - अनिकेत 


 


A -  A का प्रननसिएशन  "आ" से 


 


Rule : - A का उच्चारण "आ" से तब होता है जब शब्द में किसी भी वॉवेल या कॉन्सोनेंट के बाद दूसरे अल्फाबेट का प्रयोग किया जाये। अर्थात कहने का अर्थ ये है कि अगर हम जैसे C के बाद a का प्रयोग करते हैं और इसके साथ r लगाते हैं तो Car (कार) प्रोनोन्स होगा अगर Car के साथ किसी और लेटर को जोड़ते है तो उसका मतलब बदल जाता है जैसे मैने Car के साथ e जोड़ा तो इसका उच्चारण बदल जायेगा और इसे केयर में पढ़ा जायेगा। Example Car - कार, bar -- बार, war -वार , far-फार, 


 


 


C -  A का प्रननसिएशन "ऑ "  से 


 


Rule:-  इंग्लिश ग्रामर में “a” का उच्चारण  “ऑ” से तब होता है जब शब्द Vowel "A" के साथ u, w, a या फिर डबल consonant जैसे "ll"  लगा हो।  For Example



Auto- ऑटो,  call - कॉल, tall - टॉल, laughter- लॉफ्टर, daughter - डॉटर, author- ऑथर, water 


वॉटर , hall-हॉल, wall - वॉल 


 


 


(D) : - "A" का प्रननसिएशन "ए" से 


 


 


Rule : - A का प्रननसिएशन "ए" से तब होता है जब a के बाद कोई कॉन्सोनेंट लगा हो अगर a के बाद अगर कोई vowel लगा हो तो शब्द की प्रननसिएशन बदल जाती है है जैसे take शब्द में a के बाद k लगा है तो इसे टेक से प्रोनोन्स किया जायेगा पर अगर take शब्द में अगर a के आगे किसी vowel का प्रयोग किया जाये जिस taeke तो इसमें बदलाव आ जायेगा। 


 


may - में,  gay - गे, nay- ने, ray - रे, say - से, tame- टेम, tail - टेल, tape -टेप, rape - रेप ,


stain - स्टेन, wake - वेक, bake-- बेक, take --टेक, shake -शेक, lake-लेक,  make - मेक


 


 

E -  A का प्रननसिएशन "ऐ " से 

E-  उच्चारण के नियम


 


Rule :-  साधारणतय अगर हम "A" के प्रननसिएशन रूल्स की बात करें तो  "a" का उच्चारण या प्रननसिएशन "ऐ " से तब होता है जब a के साथ n,t, b, c  या f शब्द लगे हों। 


 


fan -  फैन, sand - सैंड, can - कैन, land - लैंड, band - बैंड, hand - हैंड, dad - डैड, cat- कैट, bat -


बैट rat - रैट sat - सैट    


 


 


"E"  Pronunciation (प्रननसिएशन) Rules in Hindi 

 

E)  के प्रमुख उच्चारण हैं - अ, आ, ए, इ, ई (छोटा उच्चारण), ई (लम्बा उच्चारण) 



(A):  -  " E "  का प्रननसिएशन "अ" से 


Rule :- अगर English Pronunciation rules की बात करें तो "E" का उच्चारण "अ" से उस वक्त होता है जब vowel "a" ( Word) शब्द के शुरू में लगा हो। दूसरी बात ये कि शब्द दो या दो से ज्यादा alphabet के होते हैं। Mostly ये chance होता है कि "e" के साथ जब "a" लग हो तो "e"  को "अ" से प्रोनोन्स किया जाता है। जैसे उदहारण नीचे दिए गए हैं।


earth - अर्थ,  earn--अरण, early - अर्ली। 


 


(B) : -  "E " का प्रननसिएशन " आ " से 


 


Rule :- Vowel "E" का उच्चारण "आ " से भी होता है। ये तब होता है जब "e" के साथ "y" हो तो mostly ये chance होता है कि e को आई से प्रोनोन्स किया जाता है। जैसे उदाहरण नीचे दिए गए हैं।


eye -आई, Eyre -- आईरि, eyelid -- आई लिड 


 


 


(C) : -  "E"  का प्रननसिएशन  " ए " से 


 


Rule :- "E" का प्रननसिएशन " ए " से तब होती है जब "e" से पहले कोई Consonant हो धब्द या word दो या तीन शब्दों से ज्यादा न हो या फिर अगर शब्द चार शब्दों वाला है तो last या अंत वाला वाला alphabet हमेशा double होता है जैसे उदाहरण नीचे दिए गए हैं।



set - सेट, let - लेट, less - लेस,  hell -- हेल, bed - बेड , shed - शेड, nest- नेस्ट, rest - रेस्ट ,


hell - हेल, bell - बेल, sell - सेल,, test - टेस्ट 


 


 


(D) : - E का प्रननसिएशन " इ " से


 


Rule :- E का प्रननसिएशन " इ " से तब होता है जब शब्द या English word चार या पांच शब्दों वाला हो और दूसरी बात ये कि word में या शब्द में "e" के स्थ किसी भी vowel का प्रयोग न हो।

 


eleven - इलेवन, before - बिफ़ोरे , elect-- इलेक्ट , effect - इफेक्ट 


 


 


(D) -  E का प्रननसिएशन " ई " से 


 


Rule :- E का प्रननसिएशन " ई " से दो रूपों में होता है एक उच्चारण वह जब e को छोटा प्रोनोन्स किया जाता है और दूसरा वह जब e का उच्चारण लम्बा किया जाता है। e का उच्चारण छोटा तब किया जाता है जब अक्षर दो या तीन शब्दों वाला हो और एक तब किया जाता है जब "ee" इकठा लगता है और e की प्रननसिएशन " ई " लम्बे स्वर में की जाती है दोनों के उदाहरण नीचे दिए गए हैं।


he - ही, be -बी , re - री,  she - शी, me - मी, key - की , we - वी, 

 


E का उच्चारण " ई " से लम्बा उच्चारण अगर ee लगा हो तो होता है। 


weep - वीप, keep - कीप, sleep - स्लीप, deep - डीप, meet - मीट, sweep - स्वीप, seed - सीड,


sheep - शीप 


 


f -  E का उच्चारण " ई " से छोटा उच्चारण अगर e के साथ a लगा हो तो छोटा  उच्चारण होता है। 


beat -बीट ,  heat - हीट,  seat - सीट, sea -सी ,eat - ईट, cheat - चीट। 


 


"E"  without sound कब होता है। 


 


जब word के  last में e  लगा हो और उससे पहले consonant हो और consonant से पहले a, i , o , u लगा हो तो last में लगे e की अपनी कोई आवाज़ नहीं होती है। जैसे नीचे देखिये। 


 


1 - mate - मेट, इसको हम मेटे नहीं पढ़ सकते हैं। , hate-- हेट late - लेट


 


2 - fine - फाइन ,इसको हम फ़िने नहीं पढ़ सकते हैं। lime - लाइम, shine - शाइन, crime - क्राइम, lime - लाइम, bike - बाइक। 


 


3 - pose -पोज़, इसको हम पोसी नहीं पढ़  सकते हैं। hope - होप, pope - पोप, rose - रोज। 


 


4 - mule - म्यूल  , इसको हम मुले नहीं पढ़ते।  tube - ट्यूब , rode - रयूड, cube - क्यूब, cute - क्यूट  


 


ऊपर के शब्दों में आपने देखा कि लास्ट में e की अपनी कोई भी pronunciation नहीं है। 


 


 


Pronunciation Rule Vowel " I " in Hindi : " I " का pronunciation रूल

 


"i" की Pronunciation ( उच्चारण ) इ, ई, आइ ,अ, आय, इय, ईयू, ईओ, आयो से होता है आईये जानते हैं कि, "i" की Pronunciation के क्या रूल हैं। 

 


 


(A) -- " I " उच्चारण "इ" से 


 " I " उच्चारण के नियम 


Rule :- " I " उच्चारण "इ" से तब होता है जब word दो या तीन अक्षरों वाला होता है। ये जरूरी नहीं कई अक्षर दो शांदों या तीन शब्दों वाला होना चाहिए पर mostly ये ही chance होता है की अक्षर आता पांच alphabet से ज्यादा नहीं होता है पर अगर i का प्रयोग अगर पहले दो शब्दों किया जाये।

 


hill - हिल , bill -बिल, till -टिल, fill --फिल, pin - पिन ,big - बिग, fill - फिल, big -बिग, dig - डिग, pig -पिग, 


 


 


(B ) -  " I " का प्रननसिएशन  " ई " से 




Rule :- " I " का (उच्चारण) प्रननसिएशन " ई " से तब होता है जब i के साथ e का प्रयोग किया जाये। और जब i और e दोनों का प्रयोग किया जाता है तो ध्वनि लांबी खींची जाती है। For Example


 

deceive  डिसीव, receive - रिसीव, shield - शील्ड, field - फील्ड, sieve - सीव आदि। 


 


 


(C) -- " I " का  प्रननसिएशन "आइ " से 




Rule :- " I " का उच्चारण "आइ " से प्रननसिएशन से तब होता है जब अंग्रेजी का अक्षर दो से ज्यादा alphabet वाला हो अर्थात mostly चार alphabet वाला होता है। और अंत में e का भी प्रयोग किया जाता है पर एक बात है कि जो अंत में e लगता है उसे प्रोनोन्स नहीं किया जाता है।


Example  :- mind  - माइंड, kind -  काइंड, blind - ब्लाइंड, child - चाइल्ड, wild - वाइल्ड, mile, like etc.


 


 


(D) --  " I " का प्रननसिएशन "अ " से Pronunciation rule of  (i) with  "अ "



 


Rule :- " I " का प्रननसिएशन "अ " से उस परिस्थिति में किया जाता है जब "i" के साथ " r" का प्रयोग किया जाता है और इसमें वाक्य को प्रोनोन्स करते समय r की धवनि को कम किया जाता है।


 


Example 


birth - बर्थ, first - फस्ट, bird - बर्ड, girl - गर्ल, firm - फर्म, dirt -डर्ट 


 


 


(E) -- " I " का प्रननसिएशन " आय " से 


 


Rule :- " i " का प्रननसिएशन " आय " से उस परिस्थिति में होता है " i " के साथ " r " का प्रयोग किया जाता है और वाक्य के अंत में "e" का प्रयोग किया जाता है।

 


Example


 


inspire - इंस्पायर, fire - फायर, hire - हायर, dire - डाइर, admire - एडमायर 


 


f -- अगर  " I " के साथ  " e " लगा हो तो उच्चारण अर्थात  " ie " का उच्चारण इय /आई / ए/ ई  से



होता है। lie - लाई, die - डाई, tie - टाई, diet - डाइट, friend - फ्रेंड 


 


g -- अगर  " I " के साथ  " u  " लगा हो तो उच्चारण अर्थात  " iu  " का उच्चारण आइ / यू  से होता है। जैसे  diurnal - ड्युरनल, triumph - ट्र्रियंफ, 


 


h -- अगर  " I " के साथ  " o  " लगा हो तो उच्चारण अर्थात  " io   " का उच्चारण इयो / आयो  से होता है। जैसे


 


 


Iodine - आयोडीन, biology - बायोलॉजी, violence violence - वेओलेन्स, radio - रेडिओ आदि। 




Pronunciation Rule Vowel " O " in Hindi



O :- उच्चारण के नियम 


" O " के प्रमुख (Pronunciation) उच्चारण - अ, ऑ, ओ, औ, उ, ऊ, आइ / आय  अगर " O " के साथ कोई दूसरा vowel न लगा हो तो। 


 


 


(A) --" O "का उच्चारण "अ " से 


Rule :- " O "का उच्चारण "अ " से उस परिस्थिति में होता है जब शब्द में  "o" के साथ  " n " और " r " शब्द जुड़े हों। जैसे उदाहरण नीचे दिए गए हैं।  


Examples


come - कम, done - डन, son - सन, none - नन , ton -  टन, fur, etc.


 


 


(B) --  " O "का उच्चारण "ऑ " से 


 


Rule :- " O "का उच्चारण "ऑ " से उस परिस्थिति में होता है जब शब्द दो या तीन अक्षर वाला हो और "o" के साथ vowel नहीं consonant जुड़ा हो हो जैसे उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

 


Example 


box - बॉक्स , god - गॉड, log - लॉग, doctor - डॉक्टर, hot - हॉट, ox - ऑक्स आदि। 


 


 


(C) --  " O " का उच्चारण " ओ " से 


 


Rule :- " o " का उच्चारण " ओ " से उच्चारण उस समय होता है जब शब्द में "o" के साथ स्वर अर्थात vowel का होना न के बराबर होता है। अर्थात दूसरे शब्दों में जब "o" के साथ जब consonant हो तो o का उच्चारण "ओ" से होता है और इस परिस्थिति में शब्द तीन या चार शब्दों वाला होता है।

 


Example :-


 


hold - होल्ड, bold - बोल्ड, cold - कोल्ड, sold - सोल्ड, told - टोल्ड, mold - मोल्ड 


 


 


(D) --  " O " का उच्चारण " औ " से : 


 


Rule :- " O " का प्रननसिएशन " औ " से तब होता है जब शब्द तीन अक्षरों वाला हो और इसके इलावा उन परिस्थितियों में भी होता है जब " o " के साथ "a" के साथ " o ' का प्रयोग किया गया हो।

 


Example

 


doll - डौल  , mob - मौब, job - जौब आदि 


 


 


(E )  - " O " का उच्चारण " उ, ऊ " से


 


Rule :- " o " का उच्चारण " उ, ऊ " से उस समय होता है जब o के साथ एक और o लगा हो और अक्षर चार शब्दों वाला हो इसके इलावा जब जब शब्द पांच शब्दों वाला बन जाता है तो इसकी आवाज कभी ऊ से होती है।



 book - बुक, room - रूम, good - गुड़, look -- लुक, broom--ब्रूम, groom --ग्रूम 


 


 


👉👉👉   अगर " O " के साथ दूसरा vowel लगा हो तो। 


 


a -- अगर o के साथ a  लगा हो तो "oa" का उच्चारण  "ओ " से होता है।  goat - गोट, float -फ्लोट, coat - कोट, boat - बोट, float - फ्लोट 


 


b - अगर  " o " के साथ "e "  लगा हो तो "oe " का उच्चारण  "अ, ओ, ऊ  " से होता है।  shoes - शू , does - डज़, foe -फ़ो, hoe - हो 



 


 c - अगर " o " के साथ " i "  लगा हो तो "oi  " का उच्चारण  "आइ / आय  " से होता है। join - जॉइन, oil - आइल, biol - बाइल, spoil - स्पाइल, coin - काईन 


 


d - अगर " o " के साथ " u  "  लगा हो तो "ou " का उच्चारण  "आव, आउ, ओ, अ, ऊ  " से होता है। जैसे  hour - आवर, cough -कफ,  tough -- टफ, rough - रफ, touch -टच, sour - सोर




 


Pronunciation Rule Vowel  " U " in Hindi :- प्रनन्सिएशन रूल्स  "U"



"U"  उच्चारण के नियम 




" U " के प्रमुख (Pronunciation) उच्चारण - अ, उ, ऊ, यू, यो,  से होता है अगर U  के साथ a, e, i, o न लगा हो तो। U के उच्चारण रूल में ये ध्यान देने योग्य बात है कि जब "U" के साथ vowel लगा हो तो उच्चारण अलग और जब U के साथ consonant लगा हो तो उच्चारण अलग होता हो पहले इस बात को समझने की कोशिश करते है कि जब " U " के साथ consonant लगा हो तो उच्चारण कैसा होता है।  



 


(A)  --"U ' का उच्चारण "अ ' से 


 


Rule :- " U ' का उच्चारण "अ ' से वक्त होता है जब u का प्रयोग शब्द के पहले लगा हो या फिर अक्षर दो शब्दों वाला हो इस बात में ये ध्यान रखने योग्य बात है कि u के प्रयोग करते समय u के आगे या पीछे consonant होना चाहिए। पर कभी - कभी अगर u पहले लगाया गया हो उस वक्त u का pronunciation "यू" से होता है और याद रखने वाली बात ये है कि उस वक्त U के साथ a और an का प्रयोग नहीं होता है जैसे university etc .

 


Example 


sun -सन, fun - फन, mud - मड, tub- टब, bus - बस,cup - कप, mug - मग 


 


 


(B) -- "U ' का उच्चारण  "उ '  ' ऊ  'से  :  "U" Pronunciation with "उ '  ' ऊ  '



 


Rule :- "U ' का उच्चारण "उ ' ' ऊ ' से करना वैसे तो poetics पर निर्भर करता है पर भी आपको बता दें कि "U" का उच्चारण "उ ' ' ऊ 'से तब होता है जब u के बाद consonant का प्रयोग किया गया हो। अब आप ये सोचते होंगे कि put को पुट क्यों पढ़ते हैं पट क्यों नहीं पढ़ते हैं इसके लिए कुछ phonetics होते हैं जिनका अध्ययन करना जरूरी है।



pull  - पुल, bush - बुश, bull - बुल,  put  - पुट , full - फुल, आदि। rule - रूल, jute - जूट, rupee - रुपी, rural - रूरल,  plural -- प्लूरल, ruler - रूलर 




(D) --- ' U ' का उच्चारण  ' यू ' से


 


Rule:- ' U ' का उच्चारण ' यू ' से कब होता है इस बात पर भी ये बात निर्भर करती है कि u का उच्चारण यू से उस परिस्थिति में होता है जब u से पहले consonant हो और अंत में vowel का प्रयोग हो। जैसे उदाहरण निचे दिया गया है।



blue - ब्ल्यू, cute - क्यूट , computer - कंप्यूटर , mule -- म्यूल, cube - क्यूब 


 


 


(E) --- ' U ' का उच्चारण  ' यो  ' से


 


Rule :- ' U ' का उच्चारण ' यो ' से परिस्थिति में होता है जब " u " के साथ "r " का प्रयोग किया जाये और "r" के प्रयोग के बाद "e" का प्रयोग किया जाये।




pure - प्योर, sure - श्योर, cure - क्योर, manure - मन्योर, ensure - इन्स्योरे, endure - एंड्योर


 

 


अगर  ' U ' के साथ अन्य vowels जैसे a, e, i, o लगा हो तो उच्चारण अलग होता है इसके लिए नीचे के उदाहरण देखें। 


 


(A) -- ' U ' के साथ ' a ' लगा हो तो  ' ua ' का उच्चारण अ /आ /वा / यू / वे से होता है। 


guard - गार्ड, guava - गुआवा, suave - सूयेव ( मधुर ), quake - क्वेक, dual - ड्यूल 


 


(B) -- ' U ' के साथ ' e  ' लगा हो तो  'ue '  उच्चारण का उ / ए  / यू /  यूई  से होता है। उदाहरण नीचे


देखें।glue - ग्लू, blue - ब्लू , duet - ड्यूट, guest - गैसट, fuel - फ्यूल 


 


(C) -- ' U ' के साथ ' i ' लगा हो तो  ' ui ' का ऊ / इ  /  यि   से होता है। उदाहरण नीचे देखें। 


guilt -गिलट, guild - गिल्ड, build - बिल्ड, juice - जूस, suit - सूट 


 


(D) -- ' U ' के साथ ' o  ' लगा हो तो  'uo ' आय  से होता है। उदाहरण नीचे देखें। 


buoy - बुअए (तैरती वस्तु ), duo -- डुओ 



 

ENGLISH SILENT LETTERS RULES IN HINDI




Comments

Popular posts from this blog

UP BOARD CLASS 9 MATHEMETICS IMPORTANT QUESTION.........SECOND SERIES (SHORT-TYPE QUESTION)

CBSE Class 9 English Letter Writing – Diary Entry

✍ महत्वपूर्ण फॉर्मूले ( Important Formulas )