भारत में न्यायालयों के प्रकार? – Types of Court in India?
भारत में न्यायालयों के प्रकार? – Types of Court in India? सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) उच्च न्यायालय (High Court) जिला और अधीनस्थ न्यायालय ट्रिब्यूनल (Tribunal) न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast track court) लोक अदालत (Public Court) अब इन सभी न्यायालय (कोर्ट) को विस्तार से समझते हैं – सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) यह देश का शीर्ष न्यायालय है इसका मुखिया प्रधान न्यायाधीश होता है। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की स्थापना अट्ठाईस जनवरी उन्नीस सौ पच्चास (28 -01 -1950) को हुई थी। वर्तमान में डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल पैंसठ वर्ष (65) की आयु तक का होता है। वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में चौतीस (34) न्यायाधीश और एक (1) मुख्य न्यायाधीश हैं। देश की विभिन्न सरकारों के बीच विवादों का निपटारा भी सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में किया जाता है। यह पुरे भारत के किसी भी कोर्ट के कार्यो में हस्तक्षेप कर सकता है। उच्च न्यायालय (High Court) भारत में कुल पच्चीस (25) उच्च न्यायालय ...