(1) किन्हीं दो परिमेय संख्याओं के बीच संख्या हो सकती हैं –
(a) केवल एक परिमेय संख्या
(b) अपरिमित अनेक परिमेय संख्या
(c) अनेक अपरिमेय संख्या
(d) केवल एक अपरिमेय संख्या
(2) निम्न व्यंजकों में कौन सा बहुपद होगा –
(a) √2x –1
(b) y+2/y
(c) 4x2 – 3x + 7
(d) 3√x + x√2
(3) बहुपद p(x) = –9x + 9 का शून्यक होगा –
(a) 0
(b) –9
(c) –1
(d) 1
(4) व्यंजन (3 + √3) (3 – √3) का मान होगा –
(a) 3 – √3
(b) √3
(c) 6
(d) 3 + √3
(5) यदि किसी गोले की त्रिज्या 2r हो तो उसका आयतन होगा –
(a) 4/3 πr3
(b) 4πr3
(c) 8/3πr3
(d) 32/3πr3
(6) दिये हुए चित्र में, ∠BOC=60° है तो ∠BAC का मान होगा –

(a) 30°
(b) 60°
(c) 45°
(d) 120°
(7) 163/4 का मान होगा –
(a) 8
(b) 2
(c) 16
(d) 4
(8) बहुपद y97 + 97 को y + 1 से भाग देने पर शेषफल होगा–
(a) 0
(b) 1
(c) 96
(d) 95
(9) 36/100 का दशमलव प्रसार है –
(a) असांत दशमलव
(b) सांत दशमलव
(c) अनवसानी अनावर्ती
(d) अनवसानी आवर्ती
(10) दिये गये चित्र से, AB=CF, EF=BD और ∠AFE=∠DBC हो तो ΔAFE और ΔCBD किस सर्वांगसमता अभिगृहित के अनुसार सर्वांगसम होगें।

(a) SSS
(b) AAA
(c) ASA
(d) SAS
(11) 992 – 982 का मान होगा –
(a) 1
(b) 197
(c) 187
(d) 207
(12) बहुपद x5 – x4 + 3 की घात होगा –
(a) 4
(b) 2
(c) 1
(d) 5
(13) दिये गये चित्र में, x और y का मान ज्ञात कीजिए।

(a) (50°, 130°)
(b) (130°, 130°)
(c) (60°, 120°)
(d) (120°, 60°)
(14) 6x2 + 11x + 3 का गुणनखण्ड होगा –
(a) (3x + 1)(2x + 3)
(b) (x + 1)(2x + 3)
(c) (x + 3)(2x + 1)
(d) (3x + 3)(x + 1)
(15) यदि (x + 1), 3x2 + 2x – K का एक गुणनखण्ड है तो K का मान होगा –
(a) –1
(b) 1
(c) 0
(d) इनमें से कोई नहीं।
(16) यदि किसी रैखिक समीकरण 2x + 3y = K का हल (2,0) है तो K का मान होगा –
(a) 4
(b) 6
(c) 5
(d) 2
(17) रैखिक समीकरण y = 3x + 5 का
(a) एक अद्वितीय हल है।
(b) केवल दो हल हैं।
(c) अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
(18) यदि किसी शंकु की त्रिज्या 4 सेमीo और तिर्यक ऊँचाई 5 सेमीo है तो इसका आयतन होगा –
(a) 16π सेमी3
(b) 14π सेमी3
(c) 12π सेमी3
(d) 18π सेमी3
(19) यदि P(E) = 0.37 हो तो P(
) होगा -
(a) 0.37
(b) 0.63
(c) 0.57
(d) इनमें से कोई नहीं
(20) एक सिक्के को 50 बार उछाला जाता है तथा 25 बार चित की प्राप्ति होती है। इस घटना की प्रायिकता होगी –
(a) 1
(b) 1/2
(c) 2
(d) 0
Comments